क्या आपका प्यार बनेगा रविवार को खास? जानिए राशिफल में!

rashifal

21 जुलाई रविवार का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों के जातक अपने लव वन के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, तो वहीं कुछ राशियों की अपने पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है। तो आइए ‘पंडित मनोज तिवारी जी’ से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष:- आज आपका पार्टनर आपके साथ कुछ हंसी मजाक के मूड में रहेगा। वह आपको परेशान कर सकता है। आज का दिन वह आपके साथ बिताएंगे। साथ ही अपनी भावनाओं को आपसे व्यक्त कर सकते हैं।

वृषभ:- आज आप अपने पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आपका साथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है, जिनको मनाना बड़ा कठिन होगा। इस कारण आपका मन उदास हो सकता है। अच्छा होगा अपने साथी मनाने का प्रयास करें।

मिथुन:- आज पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। बहुत दिनों के बाद अपने साथी के साथ बाहर जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में चल रहे तनाव के वातावरण से कुछ हद तक आपको आराम मिलेगा।

कर्क:- आज आप अपने पार्टनर के बारे में कुछ बातों को सुनकर उन पर बेवजह ही आरोप-प्रत्यारोप लगा सकते हैं, जिस कारण वह दुखी हो सकता है। उन्हें समझाने का प्रयास करें। साथ ही मनाने का भी प्रयास करें।

सिंह:- आज आप अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने साथी के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लें।

कन्या:- आज आपका पार्टनर आपके व्यवहार से चिढ़ सकता है। किसी बात को बार-बार दोहराना आपके पार्टनर को न गवारा गुजर सकता है। इसलिए पार्टनर के मूड को देखकर ही बातचीत करें, नहीं तो विवाद खड़ा हो सकता है।

तुला:- आज आपका पार्टनर आपके प्रति बहुत सहज रहेगा। आपके पार्टनर के मन में कोई बात चल रही है, जो वह आपके सामने कहना चाहता है। अपने पार्टनर के मिजाज को समझने का प्रयास करें। हो सकता है आपका पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने के बारे में सोच रहा हो।

वृश्चिक:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका साथी अपने मन की बात आपसे बोल सकता है। अपने प्रेम का इजहार आज आप कर सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

धनु:- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है, जिस कार्य के लिए आप प्रयासरत हैं, वह बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर:- आज पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका पार्टनर आपको बहुत पसंद करता है। ऐसे में संबंध को बनाए रखने के लिए कुछ चीजों को इग्नोर करना सीखें।

कुंभ:- आज किसी अपरिचित व्यक्ति के कारण अपने साथी की बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिढ़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें नहीं, तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।

मीन:- आज आप अपने साथी के साथ फुल एंजॉय करेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका साथी आपके साथ अच्छा समय व्यतीत करेगा। मौसम के हिसाब से प्रेम प्रसंग के लिए समय बहुत अच्छा है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।भारतटाइम्स99 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *