आज का राशिफल: भाग्य के सितारे चमकेंगे, लेकिन कुछ जातकों को होगी चुनौतियों का सामना!

आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है, तो वहीं कुछ जातक आज के दिन कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस कर सकते हैं। ऐसे में चलिए पंडित मनोज तिवारी से जानते हैं

मेष:-आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। साथ ही नया मकान वाहन आदि खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी अपने प्रिय व्यक्ति से मिलना होगा।

वृषभ:-आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के विवाद में पड़ सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकता है.

मिथुन:-आज आप भी किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। साथ ही किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में न लगाएं। साथ ही सोच-विचार कर निर्णय लें।

कर्क:-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही आज आपको कोई बड़ी पार्टनरशिप मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह:-आज आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। साथ ही आपसी मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही नया वाहन खरीद सकते हैं।

कन्या:-आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं नहीं, तो नुकसान होगा। वाणी पर संयम रखें। साथ ही वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला:-आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकता है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक:-आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। साथ ही परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

धनु:-आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। व्यवसाय में बड़ा रिस्क न लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। साथ ही पत्नी से अनबन हो सकती है।

मकर:-आज आपका मूड बहुत अच्छा रहने वाला है। मौसम के हिसाब से अपने साथियों के साथ आप बाहर घूमने जा सकते हैं। आज माता-पिता के लिए आप कुछ स्पेशल कर सकते हैं, जिससे आपके और उनके बीच की दूरियां खत्म होंगी। आज नौकरी में आपको पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी बड़े लाभ के योग बन रहे हैं।

कुंभ:-आज आप आंतरिक तौर से परेशान महसूस करेंगे। व्यापार को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। साथ ही वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

मीन:-आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी आपको व्यवसाय में प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *