राशिफल के अनुसार, सोमवार 15 जुलाई का दिन सभी राशि

राशिफल के अनुसार, सोमवार 15 जुलाई का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो मंगल देव के वृषभ राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों के बिगड़े काम आज बन जाएंगे। वहीं, कई राशि के जातक आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आइए, ‘पंडित मनोज तिवारी जी से आज का राशिफल जानते हैं-

मेष:- आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकती है, जिसके लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार में न दें, नहीं तो नुकसान होगा। पत्नी बच्चों के साथ आज किसी मांगलिक कार्य में जाने का योग बन सकता है।

वृषभ:- आज के दिन आप यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन:- आज पत्नी और बच्चों से कोई बात विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। क्रोध के कारण कोई बड़ा गलत निर्णय न लें, जिससे आपको बाद में नुकसान उठाना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग का विरोध देखने को मिलेगा। कोई नया मकान या वाहन खरीदने की योजना मन में बन सकती है।

कर्क:- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं, जिससे व्यापार-व्यवसाय क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलने वाला है। कोई नई डील या समझौता आज आप कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। पत्नी बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ कोई बड़ा डिसीजन अपने और बच्चों के हित में ले सकते हैं।

सिंह:- आज आप वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के विवाद में न फंसे, नहीं तो आपको अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार में भाई-भतीजे से कुछ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ धन न मिलने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती हैं। आज आपके हाथ से कोई बड़ी डील समझौता निकल सकता है।

कन्या:- आज आप अपने परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां नजर आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट की स्थिति महसूस होगी। नौकरी करने वालों का अपने अधिकारी वर्ग से विवाद हो सकता है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

तुला:- आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद अपने परिजन और मित्रों से मिल सकती है, जिस कारण रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक:- आज आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिस कारण कई दिन से चली आ रही आर्थिक समस्या से आपको निजात मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु:- आज कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश या किसी नए कार्य की शुरुआत सोच-विचार कर करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में किसी से मतभेद ज्यादा बढ़ सकता है, जिस कारण आपको अपना निवास छोड़ना पड़ सकता है। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर:- आज आपका मन अशांत रहेगा। आपका कोई विशिष्ट कार्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। साथ ही शेयर मार्केट में कहीं भी पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। परिवार मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

कुंभ:- आज आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके द्वारा बहुत दिन से रुका हुआ आपका कोई कार्य पूर्ण होगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार वालों और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा आदि का प्लान बन सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन:- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। माता-पिता और परिवार के लोग आज किसी तीर्थ यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े कार्य का ऑफर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कोई गिफ्ट या सामान खरीद सकते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। भारतटाइम्स99 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। अंधविश्वास के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *