अखिलेश यादव के निर्णय: सपा ने फिर से उम्मीदवार बदला


समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक बार फिर अपने पूर्व सहयोगी स्वामी प्रसाद मौर्य के दावों पर खरे उतरे हैं। चार दिनों के भीतर उन्होंने फिर से एक सीट पर उम्मीदवार बदल दिए। सपा ने बुधवार शाम एक नई सूची जारी की। इसमें 6 सीटों के नाम शामिल हैं। संभल से लेकर मिर्जापुर तक के प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। सपा की ओर से जारी की गई लिस्ट में गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बदला गया है।

सपा द्वारा 16 मार्च को जारी की गई पार्टी के उम्मीदवारों की पांचवी सूची में गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से डॉक्टर महेंद्र नागर को प्रत्याशी बनाया गया था। हालांकि बुधवार को जारी की गई सूची में इस सीट पर संशोधन करते हुए राहुल अवाना को प्रत्याशी बना दिया गया है। दीगर है कि सपा से इस्तीफा देते वक्त स्वामी ने एक चिट्ठी लिखी थी। सपा प्रमुख को संबोधित इस चिट्ठी में स्वामी ने लिखा था कि अखिलेश बार-बार प्रत्याशी बदलते हैं।

साल 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए स्वामी ने कहा था कि बार-बार प्रत्याशी बदलने के बाद भी सपा ने चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था। सपा द्वारा बुधवार को जारी की गई सूची में संभल से जियाउर्रहमान बर्क, बागपत से मनोज चौधरी, पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार, घोसी से राजीव राय और मिर्जापुर से राजेंद्र एस. बिंद को प्रत्याशी बनाया है। सपा इससे पहले बदायूं सीट पर भी उम्मीदवार बदल चुकी है। सपा ने पहले इस सीट से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया था। बाद में शिवपाल सिंह यादव को सपा ने कैंडिडेट घोषित किया। इसके अलावा मिश्रिख से रामपाल राजवंशी को प्रत्याशी बनाया था लेकिन 16 मार्च को जारी पांचवी सूची में सपा ने इस लोकसभा सीट से मनोज कुमार राजवंशी को प्रत्याशी बना दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *