अनाथालय में बड़ा रैकेट खुलासा, बच्चियों के साथ हो रही थी बर्बरता की घटनाएं!

बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका सुधार गृह का मामला अभी भी लोगों के जेहन में कैद है. नाबालिग बच्चियों और युवतियों के हुई बार्बरता की इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अनाथालय की आड़ में बड़ा रैकेट चलाने का सनसनीखेज खुलासा करने का दावा किया गया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने खुद इस तरह के संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि NCPCR की टीम बेंगलुरु के अशवथ नगर (अमरज्योति लेआउट) में अवैध तरीके से संचालित अनाथालय पहुंची थी। NCPCR प्रमुख ने बताया कि अनाथालय में रहने वाली बच्चियों से बातचीत में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

NCPCR के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने बेंगलुरु के अवैध अनाथालय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘बेंगलुरु के अशवथ नगर में अवैध तरीके से अनाथालय चलाया जा रहा है। हमलोग एक अवैध अनाथालय की जांच पड़ताल कर रहे थे। वहां 20 बच्चियों को रखा गया था। उनमें से कुछ अनाथ थीं। उनलोगों ने (अनाथालय के संचालक) हमें जांच पूरी करने की अनुमति नहीं दी, ऐसे में वहां रहने वाली बच्चियों की सटीक संख्या में बारे में हम नहीं बता सकते हैं। हमलोगों ने बच्चियों से बात की। हमारी टीम की महिला सदस्यों ने बच्चियों से सीधी बात कि अवैध अनाथालय में 20 लड़कियों को एक तरह से कैद कर रखा गया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *