भारत में गर्मी का कहर: उत्तर प्रदेश, बिहार में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर

summer

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से और बिहार में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। गर्मी से राहत की फिलहाल की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने कहा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू की स्थिति दर्ज की गई। झारखंड बिहार और पंजाब के कुछ इलाकों में भी लू का सामना करना पड़ रहा है।

मानसून के सुस्त पड़ने के कारण पूर्वी, उत्तरी भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से आग बरस रही है। बिहार के बक्सर में गुरुवार को देश में सबसे अधिक 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दून में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रिकॉर्ड है। इससे पहले चार जून 1902 को दून का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो ऑल टाइम रिकॉर्ड है।

पिछले पांच दिनों से दून का पारा 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री, टिहरी का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से और बिहार में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। गर्मी से राहत की फिलहाल की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

मौसम विभाग ने कहा, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू की स्थिति दर्ज की गई। झारखंड, बिहार और पंजाब के कुछ इलाकों में भी लू का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा के कई इलाकों और पश्चिम झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *