प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव और सपा को दी बधाई, यूपी में ऐतिहासिक जीत का जश्न

अखिलेश यादव जी, डिम्पल यादव जी, प्रो. रामगोपाल यादव जी, आपको और समाजवादी पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को यूपी के नतीजों के लिए मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई। भीषण परिस्थितियों में हम सबने मिलकर एक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी। जमीन पर कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं ने हिम्मत से जनता के मुद्दों, सामाजिक न्याय और संविधान की आवाज उठाई। तमाम धमकियों व दमन के बावजूद वे एकजुट होकर लोकतंत्र के प्रहरी बने और बूथ-बूथ पर खड़े रहे।

आप सबकी कड़ी मेहनत के चलते हमारी एकजुटता व मुद्दों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में जनता ने भरोसा दिखाया है।

आप सभी को दिल से धन्यवाद।
जय जनता। जय संविधान।

~ श्रीमती प्रियंका गांधी जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *