रतन टाटा का निधन: टाटा संस के मानद चेयरमैन का 86 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन, शोक की लहर

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे। 7 अक्टूबर को भी उनके ICU में भर्ती होने की खबर थी। हालांकि रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मैं ठीक हूं और ज्यादा उम्र के कारण रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गया था।’ टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिक्ष राहुल गांधी, गौतम अडाणी समेत कई नेताओं और बिजनेसमैन ने शोक व्यक्त किया।

22 साल तक ग्रुप के चेयरमैन थे रतन टाटा: 28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन, टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। वे 1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन थे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम चेयरमैन रहे। निधन से पहले तक रतन टाटा ग्रुप के चैरिटेबल ट्रस्ट्स के प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *