महागठबंधन में चल रही सीट बांटवारा, कांग्रेस अभी भी डूबी अनिश्चितता में

एनडीए के घटक दलों में सीट शेयरिंग के बाद उम्मीदवारों की घोषणा हो रही है। वहीं महागठबंधन में सीट शेयरिंग के बगैर ही सिंबल बांटे जा रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अब तक राजद के 10 प्रत्याशियों को सिंबल दे चुके हैं। वाम दलों को भी उनकी पसंद की पांच सीटें मिल गई है। वहीं कांग्रेस इन सबसे अनभिज्ञ है।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अब तक राजद के 10 प्रत्याशियों को सिंबल दे चुके हैं और वाम दलों को उनकी पसंद की पांच सीटें भी मिल गई हैं, जबकि कांग्रेस अनभिज्ञ है। अभी तक उसको पता ही नहीं कि उसे कितनी और कौन-सी सीटें मिल रहीं।शुक्रवार को प्रेस-वार्ता में पूछे जाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि महागठबंधन में किसे सिंबल मिल रहा और कौन दे रहा। सीट बंटवारे की बात सार्वजनिक रूप से नहीं होती है। कांग्रेस की सीटें एक-दो दिन में तय हो जाएंगी।अखिलेश के इस बयान से पहले ही लालू द्वारा राजद प्रत्याशियों को सिंबल दिए जाने की बात सार्वजनिक हो चुकी थी। यह भी लगभग तय है कि उनकी दो बेटियां, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य, क्रमश: पाटलिपुत्र और सारण से दांव आजमाएंगी।इस बीच वाम दल भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने लगे हैं। इस दांव-पेच के बीच कांग्रेस के लिए धैर्य का एकमात्र आधार यह है कि अभी नामांकन पहले चरण की चार सीटों के लिए हो रहा, जिन पर वह पिछली बार भी मैदान में नहीं थी।

विजेता और निकटतम प्रतिद्वंद्विता के साथ परंपरागत सीटें बंटवारे का आधार होती हैं। कांग्रेस के लिए इस बार यह आधार भी ध्वस्त हो चुका है।भाकपा को बेगूसराय, माकपा को खगड़िया, भाकपा (माले) को नालंदा, आरा और काराकाट सीट मिली है। हालांकि, महागठबंधन की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन वाम दल अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने लगे हैं।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अब तक राजद के 10 प्रत्याशियों को सिंबल दे चुके हैं और वाम दलों को उनकी पसंद की पांच सीटें भी मिल गई हैं, जबकि कांग्रेस अनभिज्ञ है। अभी तक उसको पता ही नहीं कि उसे कितनी और कौन-सी सीटें मिल रहीं।

शुक्रवार को प्रेस-वार्ता में पूछे जाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि महागठबंधन में किसे सिंबल मिल रहा और कौन दे रहा। सीट बंटवारे की बात सार्वजनिक रूप से नहीं होती है। कांग्रेस की सीटें एक-दो दिन में तय हो जाएंगी।
बेगूसराय से अवधेश कुमार राय भाकपा के प्रत्याशी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। उन्होंने बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत का दावा किया है।माकपा की राज्य सचिवालय मंडल की ओर से खगड़िया से संजय कुमार का नाम तय हुआ है। यथाशीघ्र आधिकारिक घोषणा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *