आज का राशिफल: 19 जुलाई 2024, शुक्रवार – जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए!

राशिफल के मुताबिक, आज यानी 19 जुलाई 2024, शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ जातकों को सलाह दी जाती है कि वह आज के दिन वाद-विवाद से दूर रहें। ऐसे में चलिए पंडित मनोज तिवारी जी से जानते हैं

मेष:- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, कोई बड़ा कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है।

वृषभ:- आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी कार्य विशेष के लिए आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन:- आज के दिन आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नहीं तो बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क:- आज आपका दिन सामान्य रहेगा, आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई विशेष व्यक्ति के मिलने से लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद विवाद से आज आप दूर रहें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह:- आज का दिन आपका शानदार रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ काम पूर्ण होगा, विरोधी परास्त होंगे। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी, परिवार में मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

कन्या:- आज का दिन आप व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेगें, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी लोगों से हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया काम आज शुरू न करें, जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

तुला:- आज का दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं, कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक:- आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। नया कोई काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है।

धनु:- आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, न्यायालय पक्ष में आज आपकी विजय होगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में विवाह के योग बनेंगे, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे।

मकर:- आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, परंतु विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। किसी काम के लिए आज बड़ा लेन-देन आप आज न करें। आपको बाहर जाना पड़ सकता है, यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ:- आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा, पड़ोसी से मतभेद बड़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वर्ग वालो का अपने अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन:- आज का दिन आप कोई नया निर्णय व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं, कार्यक्षेत्र में आज आप परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपको सबका सहयोग मिलेगा। पार्टनर से संबंध ठीक होंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, वाद-विवाद से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *